केविन हार्ट 2019 ऑस्कर की मेजबानी करेंगे

लॉस एंजेलिस, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। कॉमेडियन केविन हार्ट फरवरी 2019 में होने वाले अकादमी पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगे।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, केविन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से यह खबर साझा की।

उन्होंने कहा, “मैं यकीनन इस साल के ऑस्कर को खास बनाऊंगा।”

निर्माता डोना गिग्लोटी और ग्लेन वीस शो की देखरेख करेंगे, वहीं गिग्लोटी सह-निर्माता और वेस सह-निर्माता और निर्देशक के रूप में काम करेंगे।

वह पहली बार ऑस्कर को होस्ट करते दिखाई देंगे। पिछले साल इस शो की मेजबानी जिमी किमेल ने की थी।

किमेल ने ट्वीट कर कहा, “दोस्त बधाई। अकादमी ने बेहतरीन विकल्प चुना है। आप तहलका मचा देंगे।”

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने फरवरी में होने वाले समारोह की मेजबानी को लेकर केविन से बातचीत की ।

हार्ट ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं इस अवसर के लिए अकादमी की सराहना करता हूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “वर्षो से मुझसे पूछा गया है कि क्या मैं कभी ऑस्कर की मेजबानी करूंगा और मेरा जवाब हमेशा एक जैसा था.. मेरा कहना था कि बतौर हास्य कलाकार मेरे लिए यह लाइफटाइम मौका होगा और अब ऐसा हो रहा है।”

ऑस्कर 2019, 24 फरवरी को आयोजित होगा और भारत में इसका प्रसारण स्टार वल्र्ड पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493