दक्षिण कोरिया में सर्दियों की पहली शीतलहर

सियोल, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में बुधवार को इस सर्दियों की पहली शीतलहर महसूस की गई। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि देश के कुछ क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे गिर गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कोरिया मौसम प्रशासन के हवाले से कहा कि देशभर के तापमान में बीते दिन के मुकाबले बुधवार को 10 से 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी सियोल में सुबह पारा शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया जबकि चेओरवॉन में शून्य से 7.5 डिग्री नीचे और डेजेओन में शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493