‘केशव’ की कमाई 3 दिनों में 11.4 करोड़ के पार

चेन्नई, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेता निखिल सिद्धार्थ अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘केशव’ ने दुनियाभर में अपने शुरुआती सप्ताहांत में 11.4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में तीन दिनों में ही 11.4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

प्रतिशोध पर आधारित ‘केशव’ एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो अपने माता-पिता की मौत का बदला लेना चाहता है।

फिल्म का नायक एक दुलर्भ विकार डेक्सट्रोकार्डिया से पीड़ित है, जिसका मतलब उसका दिल शरीर के दाहिने हिस्से में है।

निखिल ने चुनौतीपूर्ण करिदार के बारे में आईएएनएस को बताया, “मेरा किरदार ऐसा है, जिसमें मैं ज्यादा उत्साहित, क्रोधित या भावुक नहीं हो सकता हूं, इससे मेरे दिल पर असर पड़ सकता है। मुझे इस किरदार के मुताबिक अभिनय करना पड़ा। यह आसान नहीं था, क्योंकि इसने मुझे एक अलग शख्स होने का अहसास कराया।”

सुधीर वर्मा निर्देशित इस फिल्म में रितु वर्मा, वेनेला किशोर और प्रियदर्शी पुलिकोंडा जैसे कलाकार भी हैं।

सुधीर और निखिल इससे पहले 2013 की तेलुगू फिल्म ‘स्वामी रा रा’ में साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493