सोनू निगम से बहुत कुछ सीखने को मिलता है : जोनिता गांधी

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। जोनिता गांधी फिल्म ‘फ्रेंडशिप अनलिमिटेड’ में अपने मार्गदर्शक सोनू निगम के साथ गाती नजर आएंगी। जोनिता का कहना है कि उन्हें सोनू निगम से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

एक बयान के अनुसार, जोनिता फिल्म में सोनू के साथ गीत ‘अफ्फु खुदा’ गाती नजर आएंगी, जो 1960 के दशक की फिल्म ‘जब जब फूल खिले’ के सुपरहिट गीत का रीमिक्स है।

जोनिता ने कहा, “मैं 2009 में एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिए उनसे मिली थी, जिसमें मैं विजेताओं में शामिल थी। इसके कारण मुझे माइकल जैक्सन के लिए सोनू जी के साथ श्रद्धांजलि गीत गाने का मौका मिला। मैं तब बेहद उत्साहित हुई थी और अब उनके साथ किसी फिल्म में गाने का मेरा सपना आखिरकार पूरा हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा उनसे प्रेरणा लेते हुए बड़ी हुई और कई वर्षो से उनके साथ मंच साझा करने का मौका मिलता रहा है, जिसके चलते मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493