केशव 26 को महोबा, झांसी व कानपुर देहात में जनसभाएं करेंगे

प्रदेश उपाध्यक्ष स्थानीय निकाय प्रवास प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने बताया, “सबसे पहले मौर्य 26 नवम्बर की सुबह 10:50 बजे भाजपा क्षेत्रीय मंत्री बुंदेलखंड शिव शंकर के आवास पर उनके पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे। उसके बाद 11:50 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का प्रांगण महोबा में जनसभा को संबोधित करेंगे।”

त्रिवेदी ने कहा कि इसके बाद अपराह्न एक बजे खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग गुरुसराय झांसी, अपराह्न दो बजे मैदान क्लक्टरगंज चिरगांव झांसी, अपराह्न तीन बजे रामलीला मैदान समथर झांसी और फिर अपराह्न 3:20 बजे अकबरपुर इंटर कॉलेज का मैदान, अकबरपुर माती कानपुर देहात की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493