कैंडी वनडे : भारत ने तीसरा मैच जीत सीरीज अपने नाम की

कैंडी, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

श्रीलंका ने भारत के सामने 218 रनों का मामूली सा लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम ने 45.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने नाबाद 124 रनों शतकीय पारी खेली जबकि महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 67 रन बनाए। रोहित ने अपनी पारी में 145 गेंदों का सामना किया और 16 चौके तथा दो छक्के लगाए। धौनी ने अपनी पारी में 86 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के साथ एक छक्का लगाया।

इससे पहले जसप्रीत बुमराह (27/5) के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 217 रनों पर ही रोक दिया।

मेजबान टीम की तरफ से लाहिरू थिरिमाने ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493