कैंपरडाउन क्लासिक से बोल्ट कर सकते हैं सत्र की शुरुआत

किंग्सटन (जमैका), 6 फरवरी (आईएएनएस)। छह बार के ओलंपिक चैम्पियन धावक जमैका के उसेन बोल्ट इस सत्र की शुरुआत कैंपरडाउन क्लासिक से कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार शनिवार को राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजकों की बैठक होनी है। आयोजकों ने हालांकि यह घोषणा कर दी है कि बोल्ट सहित उनके क्लब के कुछ और खिलाड़ी इस स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

बोल्ट रेसर्स ट्रैक क्लब के सदस्य हैं। यह क्लब विश्व के कई नामी अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों का गढ़ माना जाता रहा है।

बोल्ट का पिछला साल चोट के कारण काफी प्रभावित रहा और वह वेटक्लासी ज्यूरिख 100-मीटर रेस से नाम वापस लेने के बाद से ही ट्रैक से दूर हैं।

बोल्ट के अलावा दो बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता योहान ब्लेक, ओलंपिक पदक विजेता माइकल फ्राटर और वारेन विर सहित एंटिगा के डेनियल बेले भी कैंपरडाउन क्लासिक से अपने इस सत्र की शुरुआत कर सकते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में 100 मीटर और स्प्रिंट स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता केमार बेले-कोले भी यहां हिस्सा ले सकते हैं।

महिलाओं में ओलंपिक स्टार किरोन स्टीवार्ट, रोजमेरी व्हाइट और शिलिओनी काल्वर्ट के भी स्पर्धा में हिस्सा लेने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493