कैटरीना के साथ वेलेंटाइंस डे बिताएंगे सिद्धार्थ

मुम्बई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि वेलेंटाइंस डे पर उनका कोई खास प्लान नहीं है और वह इस दिन को अपनी आनी वाली फिल्म ‘बार बार देखो’ की शूटिंग करते हुए सह-अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ बिताएंगे।

सिद्धार्थ का यह जवाब उस समय आया, जब ‘कपूर एंड संस’ के टेलर के लांच के मौके पर उनसे यह पूछा गया कि वह यह दिन किसके साथ बिता रहे हैं।

सिद्धार्थ ने कहा, “अब तक को मेरा ‘बार बार देखो’ की शूटिंग पर जाने का प्लान है। मैं अपने क्रू मेंम्बर्स साथ रहूंगा।”

हाल ही में रणबीर कपूर के साथ अलग हुईं कैटरीना ने हालांकि साफ कर दिया कि वह कभी भी वेलेंटाइंस डे नहीं मनातीं।

अगर सिद्धार्थ वेलेंटाइंस डे पर कैटरीना के साथ रहेंगे और फिल्म की शूटिंग करेंगे, तो उनकी प्रेमिका आलिया भट्ट का भी ऐसा ही कुछ प्लान है। आलिया ने कहा है कि वह गोवा में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही होंगी। यह फिल्म गौरी शिंदे बना रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493