नाइजीरिया में दोहरा आत्मघाती हमला, 60 की मौत

अबुजा, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तरी नाइजीरिया में एक शरणार्थी शिविर पर दोहरा आत्मघाती बम हमला हुआ, जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के अध्यक्ष सटॉमी अहमद ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को दो आत्मघाती हमलावर शरणार्थियों के शिविर में दाखिल हुए और स्वयं को बम से उड़ा दिया। दोनों हमलावर महिला बताई गई हैं। इस दोहरे हमले में अन्य 78 लोग घायल हुए हैं।

जिस जगह ये हमले हुए वह जगह बोर्नो राज्य के माइदुगुरि शहर से करीब 90 किलोमीटर दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493