लंदन, 28 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी उन भारतीय हस्तियों में शुमार हो चुकी हैं, जिनकी मोम की प्रतिमा लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में स्थापित की गई है।
वेबसाइट ‘बीबीसी डॉट कॉम’ के अनुसार, मैडम तुसाद संग्रहालय में किसी बॉलीवुड हस्ती की प्रतिमा स्थापित किए जाने की 15वीं वर्षगांठ पर कैटरीना यहां मौजूद थीं।
कैटरीना ने संग्रहालय के मूर्तिकारों और कलाकारों के साथ मुंबई में बैठक कर अपनी मोम की प्रतिमा के लिए नृत्याकृति और परिधान का चयन किया था।
संग्रहालय के 20 कलाकारों के समूह ने मिलकर कैटरीना की प्रतिमा का निर्माण किया, जिसमें लगभग 1,50,000 पाउंड की लागत आई।
dharmpath.com dharmpath