‘कैट्स’ के फिल्म रूपांतरण को कोरियोग्राफ करेंगे ब्लैंकेनब्युहलर

लॉस एंजेलिस, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी डांसर-कोरियोग्राफर एंडी ब्लैकेनब्युहलर हिट ब्रॉडवे संगीतमय नाटक ‘कैट्स’ के फिल्म रूपांतरण को कोरियोग्राफ करने के लिए तैयार हैं। यह जानकारी ‘वेराइटी डॉट कॉम’ ने दी।

ब्लैंकेनब्युहलर जिन्होंने एंड्र्यू लॉयड वेबर के हिट संगीतमय नाटक की कोरियोग्राफी की थी, वह लिन-मैनुएल मिरांडा के ‘हैमिल्टन’ की कोरियोग्राफी के लिए भी जाने जाते हैं।

‘कैट्स’ से हाल ही में जेसन डेरुलो जुड़े हैं, जिसका हिस्सा टेलर स्विफ्ट, इदरिस एल्बा, जूडी डेंच, जेनिफर हडसन, जेम्स कॉर्डन और इयान मैकेलन हैं।

इसका निर्देशन टॉम हूपर करेंगे। इसकी पटकथा को हूपर ने लीला हॉल के साथ मिलकर लिखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493