नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता दलकुएर सलमान, फहाद फाजिल और निविन पौली मलयालम ही नहीं, बल्कि तमिल और हिंदी फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज रहे हैं और इनकी मांग की भी काफी बढ़ गई है। हालांकि अभिनेता निविन का कहना है कि उनके और ‘बेंगलोर डेज’ में उनके सह-कलाकार रहे इन अभिनेताओं के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
निविन ने आईएएनएस से कहा, “हमारे बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। हम वह फिल्में कर रहे हैं, जिसे हम सबसे अच्छा मानते हैं। यह हम सभी के लिए अच्छा है।”
दलकुएर सुपरस्टार ममुट्टी के बेटे हैं और फहाद के पिता फाजिल भी फिल्मकार व पटकथा लेखक हैं। वहीं दूसरी ओर निविन फिल्मी पृष्ठभूमि के नहीं हैं।
इस पर निविन कहते हैं, “एक अभिनेता जिसके पास फिल्मी पृष्ठभूमि नहीं है, उसे हमेशा फिल्म पृष्ठभूमि वाले लोगों से थोड़ा अधिक संघर्ष करना पड़ता है। फिल्मी पृष्ठभूमि वाले अभिनेताओं लिए यह अधिक आसान होगा, क्योंकि उनके पास बहुत सारे संपर्क होंगे।”
dharmpath.com dharmpath