लॉस एंजेलिस, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता जिम कैरी की पूर्व प्रेमिका कैथरियोना ह्वाइट को उसकी मौत से पूर्व अपनी जैविक मां से एक घृणापूर्ण संदेश मिला था। सूत्रों की मानें तो यह संदेश उसकी आत्महत्या का कारण हो सकता है।
टीएमजेड डॉट कॉम के मुताबिक, कानून लागू करने वाले सूत्रों ने कहा कि यह संदेश कैथरियोना की मौत का कारण हो सकता है।
कैथरियोना की मित्रों ने जांचकर्ताओं को बताया कि दिवंगत मेकअप आर्टिस्ट कैथरियोना के जन्मदिन पर उसे यह संदेश मिला था, जिसमें उसकी मां ने उसे ‘असफल’ का दर्जा दिया था।
कई सूत्र बताते हैं कि कैरी के साथ संबंध विच्छेद और साथ ही उस संदेश ने कैथरियोना को आत्महत्या के लिए उकसाया।
सूत्रों के मुताबिक, कैथरियोना ने इससे पूर्व 2012 में अपने पिता की मौत के बाद भी आत्महत्या की कोशिश की थी।
एक पूर्व रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय कैथरियोना किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी के बंधन में बंधी हुई थीं।
कैथरियोना के पति की पहचान संबंधी विवरण का खुलासा नहीं किया गया है। दम्पति के विवाह प्रमाण पत्र के मुताबिक वाइट के पति का नाम मार्क बर्टन है। दोनों का विवाह जनवरी 2013 में लॉस वेगास में हुआ था।
dharmpath.com dharmpath