कैथे पैसिफिक परिचारिकाओं को स्कर्ट पहनने के नियम से छूट देगी

हांगकांग, 30 मार्च (आईएएनएस)। हांगकांग की विमान कंपनी कैथे पैसिफिक ने भारी दबाव के बीच महिला कर्मियों के आधिकारिक पोषक के तौर पर केवल स्कर्ट पहनने के नियम को खत्म करने का फैसला किया है।

‘बीबीसी’ के मुताबिक, एयरलाइन इस बात पर सहमत हो गई है कि विमान परिचारिकाएं ट्राउजर पहनने का विकल्प चुन सकती हैं। परिचारिकाओं ने शिकायत की थी कि छोटी स्कर्ट पहनने से वे असहज महसूस करती हैं, खासकर बैग को ऊपरी लॉकर में रखने या काम के लिए रवाना होते समय सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने के दौरान उन्हें असहजता होती है।

यह बदलाव हालांकि तब तक लागू नहीं होगा, जब तक कैथे अपने कर्मचारियों के लिए नया यूनिफॉर्म तय नहीं करता है, जिसमें तीन साल का समय लगता है।

स्कर्ट पहनने का नियम एयरलाइंस की वर्ष 1946 में हुई स्थापना के बाद से लागू है।

विमान परिचारिकाओं ने 2014 में यह कहते हुए उनके यूनिफॉर्म को नए सिरे से डिजाइन करने का अनुरोध किया था कि स्कर्ट काफी छोटी हैं और इसके कारण उन्हें यौन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है।

एयरलाइन ने कहा कि कैथे पैसिफिक और कैथे ड्रैगन दोनों के कर्मचारियों के यूनीफॉर्म का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493