मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा कि सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘भारत’ की पटकथा तैयार हो गई है।
सलमान को ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में निर्देशित कर चुके जफर ने गुरुवार को सूर्यास्त की एक तस्वीर ट्वीट की।
जफर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “ईश्वर ने जैसे एक खूबसूरत तस्वीर पेंट की है, हमने भी उस तरह फिल्म ‘भारत’ की पटकथा को अंतिम रूप से तैयार कर लिया है। लेखन का चरण खत्म हुआ।”
‘भारत’ की 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होने की संभावना है।
यह फिल्म साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath