वियना, 30 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रिया में 2017 में शरण पाने के लिए किए जाने वाले आवेदनों में 58.5 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज हुई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कुल 24,735 आवेदन महत्वपूर्ण गिरावट दर्शा रहे हैं जबकि 2015 और 2016 में बड़ी संख्या में शरणार्थियों ने आवेदन किए गए थे।
सबसे ज्यादा आवेदन सीरियाई नागरिकों ने किया। इनका कुल आवेदन 30 फीसदी जबकि अफगानिस्तान के नागरिकों की ओर से 15 फीसदी आवेदन मिले। सबसे ज्यादा इन्ही दोनों देशों के नागरिकों का आवेदन मंजूर हुआ। सीरिया के 92 फीसदी और अफगान नागरिकों के 47 फीसदी आवेदनों को मंजूरी मिली।
पाकिस्तान, नाइजीरिया, इराक और रूस इन देशों से छह-छह फीसदी आवेदन प्राप्त हुए।
आंतरिक मंत्रालय द्वारा पेश आंकड़ों में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पिछले साल 51 फीसदी आवेदन मंजूर किए गए।
dharmpath.com dharmpath