मिस्र के राष्ट्रपति की पाकिस्तान से सैन्य सहयोग पर चर्चा

काहिरा, 30 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जुबैर महमूद हयात के साथ सैन्य सहयोग पर चर्चा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक बयान में बताया कि सीसी ने गुरुवार को मिस्र के दौरे के दौरान हयात के साथ द्विपक्षीय संबंधों और दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

इस दौरान उन दोनों ने नवीनतम क्षेत्रीय विकास और मुख्य रूप से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर भी बात की जो दोनों देशों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493