कैफी के जन्मदिन पर शनिवार को

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत शायर और लेखक-गीतकार कैफी आजमी का परिवार यहां शनिवार को उनके 98वें जन्मदिन पर एक संगीतमय शाम आयोजित कर रहा है।

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत शायर और लेखक-गीतकार कैफी आजमी का परिवार यहां शनिवार को उनके 98वें जन्मदिन पर एक संगीतमय शाम आयोजित कर रहा है।

संगीतमय शाम का आयोजन यहां जुहू स्थित उनके आवास जानकी कुटीर पर होगा।

कैफी की बेटी और अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा, “कैफी और शौकत का निवास स्थान रहे 25, जानकी कुटीर का हर कोना फिल्म, रंगमंच, संगीत के कलाकारों और शायरों द्वारा बिताई गईं शामों की स्मृतियों से भरा पड़ा है। यह मेरे अब्बा के लिए मेरे भाई बाबा की श्रद्धांजलि है और युवा कलाकारों के लिए एक सुंदर अवसर।”

इस आयोजन में अनु मलिक, ललित पंडित, राजू सिंह जैसे संगीतकार प्रस्तुतियां देंगे।

संगीत संध्या में सुनिधि चौहान, अलका याग्निक, हरिहरन, रूप कुमार-सोनाली राठौड़, तलत अजीज जैसे गायकों के साथ कई नए गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

शबाना ने कहा, “यह एक खुला मंच है और जानकी कुटीर में बड़ा कार्यक्रम है। सभी के लिए गद्दे पर बैठने की व्यवस्था है और लोग नमकीन के साथ कटिंग ‘चाय’ और वड़ा-पाव का लुत्फ भी उठा सकेंगे। परिवार के लिए यह एक भावुक शाम होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493