शिवाजियांस ने सित्यासेन, गोरामांगी के साथ किया करार

पुणे, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर के सित्यासेन सिंह इरोम और डिफेंडर गोरामांगी सिंह मोरियांगथेम ने डीएसके शिवाजियांस के साथ ऋण पर आधारित करार किया है।

सित्यासेन और गोरामांगी के साथ यह करार यहां जारी आई-लीग के दौरान किया है। शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई।

सित्यासेन को पिछली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के क्लब नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के लिए खेले थे, वहीं गोरामांगी पुणे एफसी की ओर से खेले थे।

डीएसके शिवाजियांस ने आई-लीग में और भी बेहतर परिणामों के लिए सित्यासेन और गोरामांगी के साथ करार कर अपनी टीम को और भी मजबूत करने की कोशिश की है।

सित्यासेन को टीम में शामिल करके जहां एक ओर शिवाजियांस ने अपनी आक्रामक पंक्ति को मजबूती दी है, वहीं गोरामांगी के साथ क्लब ने अपनी रक्षात्मक पंक्ति सु²ढ़ किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493