‘कैबरे’ में कैबरे डांसर बनीं रिचा

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बोल्ड विषयों को फिल्मी पर्दे पर उतारने वाली निर्देशिका पूजा भट्ट की अगली फिल्म ‘कैबरे’ में अभिनेत्री रिचा चड्ढा एक कैबरे डांसर की भूमिका निभा रही हैं।

रिचा को उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म में उनके नई छवि को पसंद करेंगे।

‘कैबरे’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह पूरा ट्रेलर कैबरे डांस पर आधारित है, जिसमें रिचा बेहद कामुक अंदाज में नजर आ रही हैं।

रिचा ने एक बयान में बताया, “फिल्म का ट्रेलर नाटकीय रोमांच से भरपूर है। फिल्म की कहानी एक लड़की पर आधारित है, जो जिंदगी के उतार-चढ़ावों से लड़ते हुए आगे बढ़ती है। इसमें एक प्रेम कहानी और नृत्य-संगीत को भी दिखाया गया है। एक अभिनेत्री के तौर पर इस फिल्म ने मुझे नृत्य की ओर भी प्रेरित किया।”

रिचा ने बताया, “आपको पता है कि मैंने हमेशा लीक से हटकर किरदार निभाए हैं। यह मेरी पहली व्यवसायिक फिल्म है। जिसमें मेरी कुछ हद तक ग्लैमरस भूमिका है। उम्मीद करती हूं कि लोग मेरी इस नई छवि को पसंद करेंगे।”

यह फिल्म मई में रिलीज होगी, इसमें रिचा के साथ अभिनेता गुलशन देवय्या और क्रिकेटर एस. श्रीसंत भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493