पामेला की सेक्स टेप नहीं देख सकता : हैसलहोफ

लॉस एंजेलिस, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता डेविड हैसलहोफ ने कहा कि वह दोस्त और अभिनेत्री पामेला एंडरसन की सेक्स टेप नहीं देख सकते क्योंकि वह उनकी बहन की तरह हैं।

हैसलहोफ ने पामेला के साथ 1992 से 1997 तक ‘वेवॉच’ में पांच साल काम किया। टॉमी ली के साथ हनीमून वीडियो इंटरनेट पर लीक हुई।

‘पामेला एंडरसन एंड टॉमी ली : हार्डकोर एंड अंसेंसर्ड’ नामक इस वीडियो को एडल्ट कंपनी वीवीड एंटरटेंमेंट ने आधिकारिक तौर पर वितरित किया ।

हालांकि, डेविड हैसलहोफ इसे देखने से बचते हैं।

जेनी मेककार्थी के टेलीविजन प्रोग्राम ‘डर्टी, सेक्सी, फनी’ में यह पूछे जाने पर की क्या उन्होंने पामेला की सेक्स टेप देखी है?

इस पर डेविड ने कहा, “नहीं, नहीं क्योंकि मैं उन्हें जानता हूं और वह मेरी बहन की तरह हैं इसलिए मैं ये नहीं देख सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493