कोलकाता, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेंगलुरू की एक कैब कंपनी ने दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर वाहनों में स्वच्छता को बढ़ावा देने को अपने चालकों के लिए एक प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की।
कैब कंपनी ओला एक अभियान के तहत उन सभी चालकों को पुरस्कृत करेगी, जिनके कैब में स्वच्छता को लेकर ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलेंगी।
कैबों को स्वच्छ रखने में चालकों की मदद के लिए कंपनी उन्हें कार किट दे रही है और दिल्ली, बेंगलुरू, मुंबई व कोलकाता में अपने साझेदार कंपनियों के यहां मुफ्त में कार साफ करने की सुविधा उपलब्ध करा रही है।
ओला के मुख्य संचालन अधिकारी प्रणय जिवराजका ने एक बयान में कहा, “स्वच्छता के संदेश को बढ़ावा देने में हम देश के साथ हैं और हम इस बात से आश्वस्त हैं कि चालक व ग्राहक अपना योगदान देकर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।”
dharmpath.com dharmpath