लंदन, 12 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अपने नवगठित मंत्रिमंडल के साथ 27 मई को बैठक करेंगे।
बीबीसी ने एक रपट में मंगलवार को यह जानकारी दी है।
कंजरवेटिव पार्टी ने सात मई को हुए संसदीय चुनाव में बहुमत के साथ जीत हासिल की है।
नवगठित मंत्रिमंडल के साथ 27 मई को होने वाली बैठक में कैमरन रोजगार को बढ़ावा देने वाला विधेयक पेश करेंगे। यह विधेयक 20 लाख रोजगार सृजित करेगा और अगले पांच सालों में 30 लाख प्रशिक्षु तैयार किए जाएंगे। बच्चों की देखभाल पर केंद्रित एक और विधेयक भी लाया जाएगा।
कैमरन के नए मंत्रिमंडल का गठन सोमवार को हुआ, जिसके तहत पिछली सरकार में कई विभागों के मंत्रियों को मंत्रिमंडल में फिर से स्थान दिया गया।
कई वरिष्ठ नेता मंत्रिमंडल में अपना पदभार संभाल चुके हैं। इनमें गृह मंत्री ट्रीजा मे, विदेश मंत्री फिलिप हैमंड, वित्तमंत्री जॉर्ज ऑस्बर्न और रक्षा मंत्री माइकल फैलन शामिल हैं।
मंत्रिमंडल में शामिल नए सदस्यों में भारतीय मूल की प्रीति पटेल को रोजगार राज्य मंत्री, पाकिस्तानी मूल के साजिद जाविद को व्यापार मंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के अनुभवी सांसद जॉन व्हाइटिंगडेल को संस्कृति राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।
dharmpath.com dharmpath