बर्लिन, 12 मई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब एफएसवी मेंज ने अपने मिडफील्डर यूनुस माली का करार 2018 तक के लिए बढ़ा दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने कहा है कि जर्मनी की अंडर-21 टीम में खेलने वाले माली ने सोमवार को तीन साल के लिए करार बढ़ाने को लेकर सहमति जताई।
माली ने चार साल पहले 19 साल की उम्र में क्लब के साथ करार किया था। अपने शानदार खेल की बदौलत वह क्लब के नियमित खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
वर्ष 2011 में मेंज के साथ करार करने वाले माली ने अब तक जर्मन लीग के 77 मुकाबलों में 12 गोल किए हैं।
मेंज जर्मन लीग तालिका में मौजूदा समय में 12वें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath