कैरी की पारी मैच को हमसे दूर ले गई : विलियम्सन

लंदन, 30 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां विश्व कप के मैच में 86 रनों से हार झेलने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने माना कि एलेक्स कैरी की 71 रनों की पारी मैच को उनसे दूर ले गई।

पहली पारी में महज 243 रन बनाने के बाद आस्ट्रेलिया ने न्यूीजलैंड को 157 पर समेटकर 86 रनों से मुकाबला जीता। कैरी के अलावा उस्मान ख्वाजा ने 88 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

मैच के बाद विलियम्सन ने कहा, “हम साझेदारी (ख्वाजा और कैरी) को नहीं तोड़ पाए और कैरी मैच को हमसे दूर ले गए, उन्होंने दमदार पारी खेली। मैं समझता हूं कि आस्ट्रेलिया की टीम स्थिति के अनुकूल होने में हमसे बेहतर रही।”

न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा और आखरी मैच में हार टीम की सेमीफाइनल के राह में कठिनाई पैदा कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493