‘कैलिफोर्निया के पास वर्ष भर के लिए जल भंडार’

न्यूयार्क, 15 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में भूमिगत जल तेजी से खत्म हो रहा है तथा राज्य के इस्तेमाल के लिए अब सिर्फ एक वर्ष का संचित जल भंडार बचा रह गया है। नासा के एक वैज्ञानिक ने अपने ताजा शोध में इसका खुलासा किया है।

समाचार पत्र ‘लॉस एंजेलिस टाइम्स’ की रपट के अनुसार, वैज्ञानिक जे फेमिलग्लिएटी ने कहा है कि कैलिफोर्निया में मौजूदा वर्ष पड़े सूखे के कारण पानी की भारी किल्लत चल रही है तथा उपग्रहों से मिले आंकड़ों के मुताबिक यहां 2002 से लगातार भूजल स्तर में गिरावट हो रही है।

उन्होंने घरेलू, नगर पालिका, कृषि और औद्योगिक इस्तेमाल के लिए तत्काल जल बंटवारे की बात कही है।

इसके अलावा उन्होंने मौजूदा जल संकट से निपटने के लिए अलवणीकरण संयत्र स्थापित करने का सुझाव भी दिया है।

उल्लेखनीय है कि सैन डिएगो पश्चिमी गोलार्ध में समुद्री जल के अलवणीकरण के लिए सबसे बड़ा संयत्र स्थापित कर रहा है।

एक अरब डॉलर की लागत से तैयार हो रहे इस संयंत्र से प्रतिदिन पांच करोड़ गैलन पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी तथा संयंत्र के 2016 से शुरू होने की संभावना है।

आंकड़ों का संग्रह 1895 में शुरू होने के बाद कैलिफोर्निया में इस वर्ष जनवरी सर्वाधिक सूखाग्रस्त रहा तथा भूमिगत जल और पर्वतीय हिस्सों में बर्फ की मात्रा सर्वाधिक निचले स्तर पर दर्ज की गई है।

कैलिफोर्निया में औसतन प्रतिदिन 181 गैलन जल की खपत होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493