‘गन पे डन’ में तारा निभाएगी संघर्षरत अभिनेत्री का किरदार

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। तारा अलीशा बेरी अपनी अगली फिल्म ‘गन पे डन’ में एक संघर्षरत अभिनेत्री रजिया का किरदार निभा रही हैं।

तारा ने आईएएनएस को बताया, “मैं रजिया नाम की एक संघर्षरत अभिनेत्री का किरदार निभा रही हूं। वह मूडी है और अपने करियर को लेकर काफी गंभीर भी है। लेकिन बाद में उसे अहसास होता है कि उसकी जिंदगी में इससे भी अधिक महत्वपूर्ण चीजे हैं।”

‘गन पे डन’ फिल्म में जिमी शेरगिल और विजय राज भी हैं।

तारा का कहना है कि फिल्म अवैध शराब के कारोबार पर सशक्त संदेश दिया गया है।

तारा ने कहा, “हमारे गांव, छोटे शहरों में रहने वाले लोग शराब पीने के आदी होते हैं, जिससे उनकी मौत भी हो जाती है। इस फिल्म में लोगों को जागरूक बनाने के लिए संदेश दिया गया है।”

इस फिल्म का निर्देशन अभिक भानू ने किया है, जबकि पायनियर फिल्मस एंड इंटरटेनमेंट एलएलपी के तहत आसिफ काजी और मनोज मेनन इसका निर्माण कर रहे हैं।

इससे पहले तारा ‘मस्तराम’ फिल्म में नजर आ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493