कैलिफोर्निया ने 4 अतिक्ति राज्यों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया

सैन फ्रांसिस्को, 24 जून (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया ने चार और राज्यों के लिए सरकारी धन पर और सरकार द्वारा प्रायोजित यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके पीछे का कारण इन राज्यों में एलजीबीटीक्यू समुदाय के खिलाफ भेदभाव वाले कानून लागू करना हैं।

‘सीएनएन’ द्वारा शुक्रवार रात जारी रपट के अनुसार, यह यात्रा प्रतिबंध एबी 1887 कानून बनने के बाद सबसे पहले एक जनवरी को लागू किया गया था, जो कहता है कि ‘कैलिफोर्निया नागरिक अधिकारों की रक्षा और भेदभाव को रोकने में अग्रणी है’ और लेस्बियन, समलैंगिक या ट्रांसजेंडर लोगों के खिलाफ भेदभाव का समर्थन या उसके लिए किसी प्रकार का वित्तपोषण नहीं करता है।’

एबी 1887 कानून द्वारा कंसास, मिसिसिपी, उत्तरी कैरोलिना, और टेनेसी मूल राज्यों को प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेसेरा ने अलाबामा, केंटकी, साउथ डकोटा और टेक्सास को भी गुरुवार को इसके दायरे में जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में पारित नए काननू एलजीबीटीक्वू समुदाय के खिलाफ हैं।

अलाबामा, साउथ डकोटा और टेक्सास इन सभी राज्यों ने एक कानून पारित किया जो एलजीबीटी लोगों को बच्चों को गोद लेने या उनकी परवरिश करने से रोकता है और केंटकी ने एक धार्मिक स्वंतत्रता पर आधारित विधेयक पारित किया है, जो छात्रों को परिसर में एलजीबीटीक्यू सहपाठियों को अलग करने की अनुमति देता है।

बेसेरा ने कहा, “हमारे देश ने प्रतिकूल कानूनों को खत्म करने में काफी प्रगति की है, जो हमारे बहुत से अमेरिकियों को उनके मूल्यवान अधिकारों से वंचित करते थे। दुर्भाग्य से और यहां तक कि 21वीं शताब्दी में अभी भी हमारे देश के सभी भागों में ऐसा नहीं हो पाया है।”

‘सीएनएन’ ने बेसेरा के हवाले से बताया, “कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (न्याय विभाग) सभी लोगों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम करता है, लेकिन देश के किसी भी हिस्से में भेदभावपूर्ण कानून हमें वापस पीछे धकेलते हैं। यही कारण है कि कैलिफोर्निया ने कहा कि हम अपने समुदाय के एलजीबीटीक्यू सदस्यों के खिलाफ भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493