‘डांसिंग ऑन आइस’ पर चर्चा कर रहीं केटी प्राइस

लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। मॉडल केटी प्राइस स्केटिंग प्रतियोगिता ‘डांसिंग ऑन आइस’ में प्रतियोगी बनने के लिए चर्चा कर रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, “‘लूज वुमेन’ पैनललिस्ट आईटीवी के मालिकों से शो में प्रतिस्पर्धा करने को लेकर चर्चा कर रही हैं और नया कौशल सीखने को उत्सुक हैं।”

इससे पहले वर्ष 2015 में वह सेलिब्रिटी ‘बिग ब्रदर’ जीत चुकी हैं और ‘आई एम ए सेलिब्रिटी.. गेट मी आउट ऑफ हेयर’ में नजर आ चुकी हैं।

सूत्र ने ‘द सन न्यूजपेपर’ ने कहा, “केटी आईटीवी से ‘डांसिंग ऑन आइस’ पर जाने के बारे में बोल रही हैं। उन्हें दिलचस्पी है और वह इसके लिए उत्सुक भी हैं।”

सूत्र ने कहा, “वह कई अन्य शो भी करना चाहती हैं, क्योंकि इसे चुनौतीपूर्ण मानती हैं और सचमुच कुछ सीखना चाहती हैं। ‘आई ए सेल्ब’ और ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ पर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं किया था।”

फिलहाल, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि 39 वर्षीया पूर्व ग्लैमर मॉडल शो में प्रतियोगी होंगी या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493