मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान शुक्रवार रिलीज हुई अपनी नई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ से काफी खुश हैं, भले ही समीक्षकों ने इसे अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन वह इस बात से उत्साहित हैं कि फिल्म को कम से कम माइनस रेटिंग तो नहीं मिली।
सलमान ने ‘बीइंग ह्यूमन’ नामक एक कार्यक्रम में यह प्रतिक्रिया दी।
सलमान खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ‘ट्यूबलाइट’ का निर्देशन कबीर खान ने किया है। इससे पहले दोनों ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाई जान’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।
फिल्म में सोहेल खान और चीनी अभिनेत्री झू झू और बाल कलाकार मातिन रे टेंगू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath