‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘फितूर’ में दिखेंगी सुचित्रा पिल्लई

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनने वाली ‘कैलेंडर गर्ल्स’ और अभिषेक कपूर की ‘फितूर’ में नजर आएंगी।

सुचित्रा ने डिजाइनर एमी बिलिमोरिया के स्टोर लांच के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, “मैंने मधुर भंडारकर की ‘कैलेंडर गर्ल्स’ और अभिषेक कपूर की ‘फितूर’ में छोटी सी भूमिका की है।”

उन्होंने कहा, “कैलेंडर गर्ल्स’ में मेरा किरदार एक कैलेंडर गर्ल के भविष्य से संबंधित है। वह मेरी पार्टी में उस व्यक्ति से मिलती है, जिससे उसे प्रेम होता है। फिल्म में मैं उन दोनों को मिलवाती हूं। इसमें मेरे दो-तीन दृश्य हैं।”

इधर, ‘फितूर’ में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इसमें सुचित्रा एक ऊंची सामाजिक हस्ती के किरदार में हैं।

उन्होंने कहा, “फिल्म में मेरा दृश्य आदित्य, कैटरीना के साथ है और थोड़े दृश्य लारा (दत्त) के साथ भी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493