मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों छरहरी काया में नजर आ रही हैं। ऐसे में इस तरह के सवाल उठ रहे हैं कि कहीं किसी फिल्म के लिए तो उन्होंने अपना वजन नहीं घटाया है।
परिणीति का हालांकि कहना है कि वह पहले अपनी फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेती थीं।
परिणीति यहां ‘मसान’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग पर मौजूद थीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने किसी फिल्म के लिए अपना वजन घटाया है? इस पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “नहीं, फिट रहना अच्छी बात है। मैंने यह महसूस किया है कि पहले मैं इसे गंभीरता से नहीं लेती थी।”
वहीं उन्होंने ‘मसान’ के बारे में कहा कि वह इसे देखकर खूब रोयीं।
ऋचा चड्ढा, विकी कौशल, संजय मिश्रा और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत ‘मसान’ को कान्स अंतर्रास्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सराहना और पुरस्कार भी मिले हैं।
dharmpath.com dharmpath