कॉकेटल पार्टियां डरावनी लगती हैं : बियर ग्रिल्स

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। एडवेंचर शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के होस्ट बियर ग्रिल्स का कहना है कि उन्हें कॉकटेल पार्टियां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और जंगलों से अधिक डरावनी लगती हैं।

ग्रिल्स ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा,”मैं कॉकटेल पार्टियों को लेकर बहुत बुरा हूं वास्तव में मुझे ये पार्टियां उन बड़े पहाड़ों या जंगलों की तुलना में अधिक डरावनी लगती हैं। मैं खारे पानी में मगरमच्छ के साथ भी बहुत सतर्क रहता हूं।”

ब्रिटिश टेलीविजन प्रस्तोता ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ शो से काफी प्रसिद्ध हुए थे।

उन्होंने कहा कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई उनके लिए गर्व का पल था।

ग्रिल्स कहते हैं, “मुझे लगता है कि एवरेस्ट बहुत खास था। यह सपने के सच होने जैसा था। हमने चार लोगों को खो दिया था। मैंने बहुत समय तक इसका सपना देखा था और यह अनुभव मेरे लिए जीवन की यात्रा जैसी थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493