कोहेन ने ट्विटर पर ट्रंप से बनाई दूरी

वाशिंगटन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। माइकल कोहेन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दूरी बनाने के प्रयास के तहत अपने ट्विटर पेज पर ‘ट्रंप के निजी वकील’ के तौर पर दिए ब्योरे को हटा दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कोहेन ने यह कदम एबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार के एक दिन बाद बुधवार को किया।

इस साक्षात्कार के दौरान कोहेन ने कहा था कि उनके लिए उनका परिवार और उनका देश पहले आता है।

उनका यह बयान उनके पिछले बयान से अलग है, जिसमें कोहेन ने कहा था कि वह ट्रंप के लिए गोली भी खा सकते हैं।

उनके इस हालिया बयान से पता चलता है कि उन्होंने 2016 राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित दखल की संघीय जांच के दबाव में ट्रंप से दूरी बनानी शुरू कर दी है।

एफबीआई की इस जांच में अप्रैल में कोहेन के घर, होटल और ऑफिसर पर छापेमारी हुई थी। उनके खिलाफ बैंक धोखाधड़ी और प्रचार राशि के नियमों के उल्लंघन मामले में न्यूयॉर्क में जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493