‘कॉफी विद करण’ में दिखेंगे आलिया, वरुण

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट और वरुण धवन फिल्मकार करण जौहर के लोकप्रिय टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सत्र में दिखाई देंगे।

वरुण ने शुक्रवार को ट्विटर पर शो के सेट से करण और आलिया की कुछ तस्वीरें साझा की।

वरुण और आलिया अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रचार के लिए करण के टॉक शो में दिखाई देंगे। दोनों ने करण की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था।

वरुण ने ट्विटर पर लिखा, “बद्री करण जौहर और दुल्हनिया (दुल्हन)के साथ विशेष एपिसोड।”

यह दूसरी बार है जब दोनों साथ दिखाई देंगे। आलिया इससे पहले सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ लोकप्रिय टीवी शो के पांचवें सत्र के पहली एपिसोड में दिखाई दी थीं। जबकि वरुण अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493