रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को सीरिया के विपक्षी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान कहा, “वार्ता की तारीख एक बार फिर आठ फरवरी से बढ़ाकर अगले महीने के अंत तक निर्धारित कर दी गई है।”
लावरोव ने कहा, “हम मानते हैं कि संयुक्त राष्ट्र के हमारे सहकर्मियों की निष्क्रियता अस्वीकार्य है, जिन्होंने अप्रैल 2016 से बातचीत का एक भी चक्र आयोजित नहीं किया।”
संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में जेनेवा में सीरिया पर कई दौर की शांति वार्ता हो चुकी है, लेकिन मध्यपूर्व के इस देश में जारी लगातार संघर्षो के कारण वार्ता में कोई प्रगति नहीं हो पाई है।
सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत स्टेफन डी मिस्तुरा ने न तो बैठक रद्द होने की पुष्टि की और न तो उन्होंने इससे इनकार ही किया है।
विशेष दूत के प्रवक्ता यारा शरीफ ने संवाददाताओं से कहा, “अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि फरवरी की वार्ता स्थगित कर दी गई है।”
dharmpath.com dharmpath