कॉमेडियन कीकू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

चण्डीगढ़, 13 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में काम कर रहे कॉमेडियन कीकू शारदा को गिरफ्तार कर बुधवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें मुंबई में एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

चण्डीगढ़, 13 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में काम कर रहे कॉमेडियन कीकू शारदा को गिरफ्तार कर बुधवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें मुंबई में एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार करने वाले हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “उन पर 31 दिसंबर को डेरा सच्चा सौदा संप्रदाय के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए मामला दर्ज किया गया था।”

अधिकारी ने बताया कि संप्रदाय के एक अनुयायी ने कीकू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

कीकू जब मुंबई में मंगलवार शाम शो की नई कड़ी के लिए शूटिंग कर रहे थे, तभी हरियाणा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कीकू को यहां से 135 किलोमीटर दूर हरियाणा के कैथल शहर में लाया गया, वहीं बुधवार को एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस कड़ी का प्रसारण 27 दिसंबर को हुआ था। शो के दौरान स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की नकल उतारी गई थी।

अभिनेता ने इसके लिए माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को इस विवाद में शामिल होने से इंकार कर दिया।

खट्टर ने यहां कहा, “इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। शिकायत पुलिस में दायर की गई है। पुलिस कानून के अनुसार काम करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493