कॉरपोरेट एसएसडी कारोबार में इंटेल बनी शीर्ष कंपनी

सियोल, 26 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गज इंटेल कॉरपोरेशन साल की पहली तिमाही में कॉरपोरेट सॉलिड स्टेट ड्राइव्स (एसएसडी) की सबसे बड़ी उत्पादक का तमगा बरकरार रखा है, जबकि प्रतिद्वंद्वी कंपनी सैमसंग दूसरे स्थान पर रही है।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री ट्रैकर डीआरएएमएक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी-मार्च की अवधि में इंटेल की बाजार हिस्सेदारी 40 फीसदी रही, जबकि सैमसंग की 25 फीसदी रही।

एसएसडी एक डेटा स्टोरेज डिवाइस है जो एनएएनडी फ्लैश मेमोरी चिप के साथ बनाई जाती है। इसे आंकड़ों के संग्रहण के लिए ऊर्जा की जरूरत नहीं होती तथा यह हार्ड डिस्क ड्राइव की तुलना में अधिक तेज और टिकाऊ होती है।

हालांकि निजी प्रयोग के बाजार में सैमसंग शीर्ष पर रही, लेकिन कंपनियों के क्षेत्र में यह अभी भी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी से पीछे है।

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि पहली तिमाही में कुल 60 लाख एसएसडी की बिक्री हुई जो सालाना आधार पर 3 से 4 फीसदी अधिक है।

डीआरएएमएक्सजेंट का कहना है कि कॉरपोरेट एसएसडी की मांग में कमी की संभावना है, क्योंकि प्रमुख ऑनलाइन दिग्गज गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट अपने डेटा सेंटर नेटवर्क के माध्यम से सेवा मुहैया करा रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493