जुलाई में पौधारोपण अभियान से जन-जन को जोड़ें : शिवराज

भोपाल, 26 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो जुलाई को होने वाले छह करोड़ पौधारोपण कार्यक्रम से जन-जन को जोड़ने का आह्वान किया है।

भोपाल, 26 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो जुलाई को होने वाले छह करोड़ पौधारोपण कार्यक्रम से जन-जन को जोड़ने का आह्वान किया है।

चौहान ने शुक्रवार को यहां जन अभियान परिषद के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों के पंजीयन के लिए अभियान चलाएं और पौधारोपण के लिए पंजीयन का कार्य युद्घ स्तर पर किया जाए। उसे व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के लिए योजनाबद्घ तरीकों के साथ प्रयास किए जाएं और संबंधित शासकीय विभागों के साथ भी समन्वय किया जाए। यदि जन जुड़ गया तो कार्य की सफलता सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पांच जून से पौधारोपण के लिए लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू होगा। इसके पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां, धार्मिक, सामाजिक संगठनों, व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय और सम्पर्क का कार्य किया जाए।

उन्होंने नई प्रस्फुटन समितियों के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया। नवांकुर समितियों की क्रियाशीलता को बढ़ाने को कहा। उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के लिए धातु संग्रहण अभियान के विषय में कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिगुरुऔर उनके दर्शन को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाना है। इस संबंध में उन्होंने आचार्य सभा के साथ समन्वय कर कार्ययोजना के निर्माण में सहयोग करने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिव चौबे, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे व राघवेंद्र गौतम मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493