नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। वोडाफोन ने कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए कैंपस सरवाइवल किट की शुरुआत की है। छात्रों को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 1जीबी डेटा 84 दिनों के लिए दिया जाएगा।
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। वोडाफोन ने कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए कैंपस सरवाइवल किट की शुरुआत की है। छात्रों को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 1जीबी डेटा 84 दिनों के लिए दिया जाएगा।
इस प्लान के तहत हर किट में डील्स से युक्त एक बुकलेट दी गई है, जिसमें रीचार्ज वाउचर्स तथा ओला, जोमेटो एवं कई अन्य ब्रांड्स की ओर से डिस्काउंट कूपन शामिल हैं। इसके अलावा किफायती/पैसा वसूल लाइफ हैक्स की एक सीरीज भी दी गई है। साथ ही वोडाफोन रेडियो एवं अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए मनी हैक्स के फायदे बताया जाएगा।
वोडाफोन दिल्ली-एनसीआर के बिजनेस हेड आलोक वर्मा ने कहा, “वोडाफोन कैंपस सरवाइवल किट एक ऐसी पेशकश है, जो उन्हें बेहतरीन टेलीकॉम एवं नॉन-टेलीकॉम डील्स उपलब्ध कराती है, बिना किसी समझौते के और अपने कॉलेज जीवन का पूरा आनंद उठाने का मौका देती है।”
वोडाफोन ने नर्थ कैंपस में मुफ्त वाई-फाई हॉट-स्पॉट भी इंस्टॉल किए हैं। ये लोकेशंस छात्रों के लिए पसंदीदा हैंगआउट स्थान हैं। हडसन लेन, कमला नेहरू मार्केट ऐसे ही कुछ स्थान हैं, जहां वोडाफोन ने वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में वोडाफोन के 110 से अधिक वाई-फाई हॉट-स्पॉट्स का नेटवर्क है।
dharmpath.com dharmpath