त्रिशूर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केरल में तेज हवाओं के कारण उखड़ा एक पेड़ एक कॉलेज के कुछ छात्रों के ऊपर गिर गया, जिसके कारण एक छात्रा की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना गुरुवार सुबह यहां से नजदीक गुरुवायूर के श्री कृष्णा कॉलेज की है। कॉलेज में कोझिकोड यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल आयोजित किया गया था और उस समय परिसर में काफी छात्र थे।
घायलों में से दो की हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath