चेन्नई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ‘ओका लैला कोसम’ फिल्म की सफलता का लुत्फ उठा रहे फिल्म निर्देशक विजय कुमार कोंडा के निर्देशन की अगली फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन हो सकते हैं।
कोंडा ने आईएएनएस को बताया, “मैं और अर्जुन हाल में मिले और हमने एक कहानी पर चर्चा की, जो उन्हें पसंद आई। उन्होंने फिल्म में काम करने में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन फिलहाल आधिकारिक रूप से कुछ भी तय नहीं है। इसमें अभी कुछ समय लगेगा।”
तेलुगू की इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। अर्जुन इस वक्त एक अन्य तेलुगू की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका नाम फिलहाल तय नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath