दूसरा एकदिवसीय : वेस्टइंडीज ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

जोहांसबर्ग, 18 जनवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने रविवार को न्यू वांडर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पांच मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे है। उसने डरबन में खेले गए पहले मुकाबले में डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर वेस्टइंडीज को 61 रनों से हराया था।

दोनों टीमों ने दूसरे मुकाबले के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका की कमान अब्राहम डिविलियर्स के हाथों में है जबकि जेसन होल्डर कैरेबियाई टीम के कप्तान हैं। होल्डर विश्व कप में भी कप्तान होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493