कोच्चि, 26 अगस्त (आईएएनएस)। कोच्चि में बुधवार को एक मछली पकड़ने वाली नौका के साथ मोटरबोट की टक्कर हो जाने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा फोर्ट कोच्चि के पास हुआ था।
हादसे के बाद बचाव कार्य में लगी पुलिस ने कहा कि यात्री मोटरबोट में करीब 30 यात्री सवार थे और वह फोर्ट कोच्चि से व्य्पिं द्वीप जा रहे थे।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मछली पकड़ने वाली नाव पीछे जा रही थी जब यात्रियों को ले जा रही नाव को टक्कर लगी।
प्रत्यक्षदर्शी सैमसन ने कहा, “यह घटना फोर्ट कोच्चि नाव जेट्टि से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुआ, यह एक अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग मार्ग है। अगर कोई तैराक भी है तो भी इस मार्ग पर उसका बचना मुश्किल है क्योंकि जिस स्थान पर हादसा हुआ वह काफी गहरा है।”
पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना के तुरंत बाद ही नौ सेना तथा तटरक्षक बल हरकत में आया और नाव के डूबने के बावजूद 20 लोगों को बचाया गया।
बचाए गए लोगों में से एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। नाव में सवार अत्यधिक लोग व्यपीन द्वीप के रहने वाले थे। मरने वाले लोगों में से एक की पहचान की जा चुकी है।
dharmpath.com dharmpath