कोच्चि नौसेना अड्डे पर मृत मिला सुरक्षा गार्ड

कोच्चि, 23 मई (आईएएनएस)। कोच्चि में नौसेना के अड्डे पर सोमवार को एक सुरक्षा गार्ड मृत मिला। इससे पहले गोलियों की आवाज सुनी गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस बात की जांच की जा रही है कि सुरक्षा गार्ड के. शिवदासन (53) ने गोली मारकर खुद ही आत्महत्या कर ली या बंदूक गलती से चल गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भारतीय नौसेना ने भी शिवदासन की मौत की जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493