कोच्चि में केरला ब्लास्टर्स की हौसलाअफजाई करेंगे सचिन

कोच्चि, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरला ब्लास्टर्स टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण में मंगलवार को अपना पहला मैच खेलेगी और इस दौरान सह-मालिक महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के यहां मौजूद रहने की उम्मीद है।

केरला ब्लास्टर्स का सामना नार्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी से होना है लेकिन इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है और मंगलवार को भी बारिश की भविष्यवाणी है।

26 सदस्यीय केरला टीम के कोच इंग्लैंड के पीटर टेलर हैं और इस टीम ने प्री-सीजन प्रैक्टिस केरल में ही किया है। ऐसे में भीगे मौसम में इसे खेलने का फायदा मिल सकता है।

दूसरी ओर, बीते सत्र में सबसे नीचे रहे नार्थ ईस्ट एफसी के लिए यह मैच जीतना गर्व बचाने जैसा होगा। यह टीम अपने प्रशंसकों का विश्वास जीतने के लिए हर हाल में जीत चाहेगी।

ऐसे में जबकि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम शानदार बताया जा रहा है, ऐसी उम्मीद है कि हल्की बारिश खेल में व्यवधान नहीं डालेगी।

सचिन की मौजूदगी से 50 हजार की क्षमता वाले इस स्टेडियम में जोश रहेगा, इसमें कोई शक नहीं लेकिन इस जोश को बनाए रखने के लिए केरला टीम को उम्मीद के मुताबिक खेलना भी होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493