कोच एडबर्ग से अलग हुए फेडरर

बर्न, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर बुधवार को कोच स्टीफन एडबर्ग से अलग हो गए। एडबर्ग दो साल तक फेडरर के कोच रहे।

तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त फेडरर इस वर्ष विंबलडन और अमेरिकी ओपन के फाइनल तक पहुंचें, जहां उन्हें सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक से हार मिली।

बीबीसी के अनुसार, “छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले एडबर्ग ने फेडरर को आक्रामक शैली अपनाने में मदद की थी।”

फेडरर ने जारी एक बयान कर कहा कि एडबर्ग को वह बचपन से अपना आदर्श मानते रहे हैं और उनसे मार्गदर्शन हासिल करना ‘सपने के सच होने जैसा था’।

सेवेरिन लुथी फेडरर के मुख्य कोच बने रहेंगे और क्रोट इवान जुबिसिक, सेवेनिर के सहयाक कोच बनेंगे।

एडबर्ग के मार्गदर्शन में फेडरर ने 2014 में पांच एटीपी खिताब और मौजूदा साल में छह एटीपी खिताब अपने नाम किए।

फेडरर ने आगे कहा, “यह अनुबंध 2014 तक था लेकिन एडबर्ग ने इसे आगे बढ़ाया इससे मैं खुश हूं।”

एडबर्ग के बारे में फेडरर ने कहा, “उन्होंने मुझे बुहत कुछ सिखाया। उनका असर मेरे खेल पर हमेशा रहेगा। वह हमेशा ही मेरी टीम का हिस्सा रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493