रियो डी जनेरियो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस और ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर फेलिपे मेलो अपने क्लब पाल्मेरास से अलग होने के लिए तैयार हैं।
ब्राजील के क्लब के कोच ने इस बात की पुष्टि की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेलो शनिवार को अवाई के खिलाफ हुए मुकाबले में पाल्मेरास क्लब की टीम में नहीं थे। इस मैच में पाल्मेरास ने 2-0 से जीत हासिल की थी।
पाल्मेरास के कोच कुका ने संवाददाताओं से कहा, ” जिस प्रकार के खिलाड़ी वह हैं, उससे मेलो इस बात से साफ नाराज हैं कि वह खेल नहीं रहे हैं।”
कुका ने कहा कि उनकी मेलो के साथ सामान्य और सीधी बातचीत हुई। उन्होंने कहा, “मैंने भविष्य में खड़ी होने वाली समस्याएं उठाईं और उन्हें कहा कि वह किसी अन्य क्लब में अपने करियर को बढ़ाने के लिए आजाद हैं।”
जनवरी में तीन साल के करार के साथ इंटरनेजियोनाले से पाल्मेरास में शामिल होने वाले मेलो ने इस साल ब्राजील सेरी-ए लीग में खेले गए कुल 16 मैचों में पांच गोल दागे।
मेलो को मई में कोपा लिबर्टाडोरेस मैच के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को मुक्का मारने के लिए छह मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। वह हाथ और जांघ की चोटों से भी जूझ रहे हैं।
ब्राजीलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मेलो के प्रतिनिधि तुर्की के क्लब गालातसारे से चर्चा कर रहे हैं। इस क्लब का 34 वर्षीय खिलाड़ी ने 2013 से 2015 के दौरान प्रतिनिधित्व किया था।
dharmpath.com dharmpath