नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अद्भुत साहस का परिचय देते हुए एक युवा ब्यूटीशियन ने खुद को अगवा करने के प्रयास को नाकाम कर दिया। दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में शनिवार शाम को दो पुरुषों ने उसे कार में खींच लिया था लेकिन वह कार से कूदकर खुद को बचाने में सफल रही।
सीमा (22) को जब हरियाणा के नंबर प्लेट वाली कार में दो पुरुषों ने खींचा, उस समय वह रात करीब आठ बजे के आसपास काम कर वापस घर जा रही थीं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि युवती के कार की खिड़की से बाहर कूद जाने के कारण अपहरणकर्ताओं का प्रयास विफल हो गया।
कार से कूदने के बाद सीमा ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद दोनों अपहरणकर्ता घटनास्थल से भाग गए।
फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath