कोच वान गाल की आलोचना के शिकार हुए श्वेनस्टीगर

वूल्फ्सबर्ग (जर्मनी), 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। यूरोपियन चैम्पियंस लीग में वूल्फ्सबर्ग के हाथों मिली हार के बाद इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच लुइस वान गाल ने जर्मन मिडफिल्डर बास्टियन श्वेनस्टीगर की जमकर आलोचना की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक श्वेनस्टीगर को मैच के 69वें मिनट में मैदान से बाहर बुला लिया गया था।

वूल्फ्सबर्ग ने युनाइटेड को मंगलवार की रात हुए मैच में 3-2 से हराकर ग्रुप चरण से टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

वान गाल ने कहा, “मैंने उन्हें मैदान से बुला लिया और मैं किसी को बेवजह मैदान से बाहर नहीं करता। वह बड़ी भूमिकाएं निभाना चाहते हैं, लेकिन यह वो श्वेनस्टीगर नहीं हैं जिन्हें मैंने बायर्न म्यूनिख के लिए खेलते देखा था।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे यकिन है कि वह आगे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

विश्व चैम्पियन जर्मनी के कप्तान श्वेनस्टीगर ने जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख को सत्र की शुरुआत में ही छोड़ दिया था और गाल 2009 से 2011 के बीच म्यूनिख के कोच रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493